शोहरतगढ़ नगर पंचायत गड़ाकुल पोखरा के पास स्थित रैन बसेरा पर सुबिधा का जायजा लेते एसडीएम। स्रोत
- फोटो : पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्त्रोत: मंदिर
शोहरतगढ़। ठंड बढ़ने से यात्रियों व बेसहारा लोगों को की परेशानी बढ़ने लगी है। सिर पर छत की तलाश के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। इन्हें ठंड से बचाने के लिए नगर पंचायत गड़ाकुल पोखरा के पास स्थित सामुदायिक भवन में बनाए गए 20 बेड के रैन बसेरे का सोमवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने निरीक्षण किया।
इस दाैरान उन्होंने जिम्मेदारों को ठंड से बचाव के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। वहीं, नगर में नए 30 स्थानों को चिह्नित कर अलाव की व्यवस्था की गई। एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा बर्फीली हवाओं के चलने गलन बढ़ने से यात्रियों व बेसहारा लोगों ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरे के लिए दो चार जगह और भी चिह्नित कर लिया जाए ताकि समय आने पर इसको प्रयोग में किया जा सके।
कहा कि चारपाई पर गद्दा, तकिया और कंबल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
निरीक्षण मेंअलाव, कंबल, चारपाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय मास्क, सेनेटाइजर मौके पर पाया गया। नगर पंचायत लिपिक राजेश कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि रैन बसेरा के प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह बैनर पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।
इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, बीडी कसौधन, कमलेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।