फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सती के चरित्र से महिलाएं प्रेरणा लें

Sat, 01 Nov 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के नवेल गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक उत्तम कृष्ण शास्त्री ने सती चरित्र की कथा सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। उत्तम कृष्ण ने बताया कि सती के चरित्र से महिलाओं को प्रेरणा लेना चाहिए।
विज्ञापन

कथावाचक ने बताया कि माता सती के पिता दक्ष ने एक विशाल यज्ञ किया था और उसमें अपने सभी संबंधियों को बुलाया, लेकिन बेटी सती के पति भगवान शंकर को नहीं बुलाया। जब सती को यह पता चला तो उन्हें बड़ा दुख हुआ और उन्होंने भगवान शिव से उस यज्ञ में जाने की अनुमति मांगी। भगवान शिव ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि बिना बुलाए कहीं जाने से इंसान के सम्मान में कमी आती है, लेकिन माता सती नहीं मानी और राजा दक्ष की ओर से आयोजित यज्ञ में पहुंच गई। वहां पहुंचने पर सती ने अपने पिता सहित सभी को बुरा भला कहा और स्वयं को यज्ञ अग्नि में स्वाहा कर दिया।
जब भगवान शिव को ये पता चला तो उन्होंने अपना तीसरा नेत्र खोलकर राजा दक्ष की समस्त नगरी तहस-नहस कर दी और सती का शव लेकर घूमते रहे। भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए, जहां शरीर का टुकड़ा गिरा वहां-वहां शक्तिपीठ बनी। इसी दौरान उत्तम कृष्ण शास्त्री ने ध्रुव चरित्र की कथा का भी बड़े ही मार्मिक ढंग से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें