फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खिलाड़ियों को अगल पहचान दिला रही हैं मातृशक्ति

Sun, 26 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सुमन सिंह, कोच - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स व फुटबॉल के खिलाड़ियों को मातृशक्ति अगल पहचान दिला रही हैं। दो महिला कोच खिलाड़ियों को हुनरमंद बनाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लायक बनाकर जिले का मान बढ़ा रही हैं। यह खिलाड़ी स्टेडियम में प्रशिक्षण लेकर हॉस्टल व नेशनल स्तर तक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच सुमन सिंह के अंडर में वर्तमान समय में 15 से अधिक खिलाड़ियों ने नेशनल लेवल तक प्रतिभाग किया है। कोच सुमन सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स के खिलाड़ी दीपांकर पासवान 2024 में हॉस्टल में चयनित हुए हैं। वहीं मोनिका विश्वकर्मा ने दो बार सेंट्रल ट्रेनिंग की है। 15 खिलाड़ियों ने नेशनल में प्रतिभाग किया है। वहीं 20 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। वर्तमान समय में स्टेडियम में 60 से 65 खिलाड़ी प्रतिदिन स्टेडियम में प्रशिक्षण लेते हैं, जिसमें से 10 बच्चे भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
फुटबॉल कोच राज लक्ष्मी चौधरी ने बताया कि उनके प्रशिक्षण के बाद 2023 में अंडर-19 के सीमांग पांडेय, अरहम, युवराज, सलमान, 2024-25 में अंडर 16 सब जूनियर अनुज गौड़, तन्मय, फैसल, ऋषभ, रजत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया है। 2024-25 में और 2025-26 में अनुज गौड़ ने सेंट्रल कैंप किया।
विज्ञापन

वहीं अंश प्रताप सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सलेक्शन हुआ है जबकि रिजवान खान वर्तमान में नेशनल खेलने के लिए अमृतसर गए हैं। 15 वर्ष में पहली बार कोई बच्चा बस्ती मंडल से नेशनल खेल रहा है। वर्तमान समय में 40 बच्चे प्रैक्टिस करते हैं।

सुमन सिंह, कोच- फोटो : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें