फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल : उग्रसेन

Sun, 26 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के क्षेत्र के औदही कला में कार्यक्रम को संबोधित करते सपा नेता उग्रसेन सिंह। स्
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र के औदही कला में रविवार को समाजवादी पार्टी ने पीडीए चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता व पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में चोरिया बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलने से वह बेरोजगार घूमने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसके कारण उनमें हताशा आ रही है। खाद की काला बाजारी जोरों पर हो रही है, जिससे किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक नहीं मिल रहे हैं। इसके कारण खेती किसानी भी बर्बाद हो रही है। सरकार अपने मनमाने रवैये से लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। इसकी रक्षा करने के लिए सपाई मैदान उतर गए हैं।
इस जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम समाजवादी पार्टी ही करेंगी। ऐसे में आमजन विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, शहंशाह आलम, अशफाक, गुड्डू सिंह, रामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें