शोहरतगढ़। थाना शोहरतगढ़ की मिशन शक्ति टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बा शोहरतगढ़ और रामजानकी मंदिर परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पंफलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, साइबर ठगी और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
साथ ही पीड़ित महिलाओं की काउंसिलिंग कर उन्हें थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की सुविधाओं से अवगत कराया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी लगाए गए।