फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को अपराध से बचाव और हेल्पलाइन की जानकारी दी

Sun, 27 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परसपुर में महिला अपराध और साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूक किया
विज्ञापन

- सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर हेल्पलाइन नंबरों के इस्तेमाल का तरीका बताया
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसपुर गांव में रविवार को महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और सुरक्षा से जुड़े मामलों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिला और बालिका हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। महिलाओं को महिला अपराध से बचाव के उपाय और साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आपात स्थिति में 112, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, वीमेन हेल्पलाइन 181 और अग्निशमन सेवा 101 पर संपर्क करने की जानकारी दी।
इस दौरान उपनिरीक्षक नेबू लाल, कांस्टेबल अंबुजेश निषाद, आनंद कुमार, महिला आरक्षी बरखा रावत और निहारिका सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें