फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति में महिलाओं को कानून, योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

Wed, 26 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। जोगिया उदयपुर, शोहरतगढ़, उसका बाजार, गोल्हौरा, पथरा बाजार और भवानीगंज में पुलिस टीमों ने चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और जनसंवाद के माध्यम से महिला अपराध से बचाव, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जोगिया उदयपुर के गौरव बाल विद्या मंदिर में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं पथरा बाजार के मिश्रौलिया और भवानीगंज के बयारा गांव में चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल और महिला सम्मान कोष समेत अन्य योजनाएं शामिल रहीं।
शोहरतगढ़ थाने के मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं को पंफलेट वितरित कर महिला और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। दहेज उत्पीड़न और पॉक्सो से जुड़े मामलों में पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई। उसका बाजार क्षेत्र के चुरिहारी गांव में भी महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गोल्हौरा क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो अभियान और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें