फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sun, 11 Oct 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कनुआ में महिलाओं को जागरूक करती भवानीगंज पुलिस की टीम। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत डुमरियागंज के कनुआ गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

डुमरियागंज। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए रविवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के कनुआ गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में बताया गया। बहू-बेटी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 और 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और बच्चों की सहायता के लिए 1098 नंबर पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा के लिए 108 व 102 और अग्निशमन सेवा के लिए 101 नंबर के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक नींबू लाल राना, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल राजकुमार राय और महिला कांस्टेबल किरन यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें