डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बघमरा गांव में बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन
भनवापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत डुमरियागंज पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के बघमरा गांव में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा कानून और अधिकार के प्रति पंफलेट देकर जागरूक किया।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को महिला सशक्तीकरण के तहत डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा में, महिलाओं (बहुओं) को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं, महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जागरूक करने के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओं से संबंधी जानकारी दी। इस दौरान एसआई वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।