फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को पढ़ाया अधिकारों का पाठ

Sun, 23 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया। गांवों और प्रमुख चौराहों पर चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने पंफलेट वितरित करने के साथ मिशन शक्ति के स्टीकर भी चस्पा किए।
विज्ञापन

उसका बाजार थाना क्षेत्र के सोहास खास गांव में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और छात्राओं को महिला अपराध से बचाव की जानकारी दी। दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई। महिलाओं को थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर अपनी शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
मोहाना थाना क्षेत्र के सेखुईया चौराहे पर भी पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल में महिलाओं को महिला अपराध और साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी अपराध को छिपाने के बजाय समय रहते शिकायत करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें