इटवा(सिद्धार्थनगर)। इटवा थाना क्षेत्र के पकड़ी शुक्ल गांव में मंगलवार सुबह राधिका गौतम (27) पत्नी कृष्णा गौतम का शव संदिग्ध हालात में घर में कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद परिवार के रो- रोकर बुरा हाल है।
गांव में पति के शराब पीने पर हुए विवाद के बाद आत्महत्या की बात की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत इटवा के पकड़ी शुक्ल निवासी राधिका गौतम (27) पत्नी कृष्णा गौतम रोज की तरह पति व बच्चों के साथ खा-पीकर सोई थी। मंगलवार सुबह किसी बात से नाराज होकर फंदे से लटक कर जान दे दी। पकड़ी शुक्ल निवासिनी महिला के बारे में गांव वालों का कहना है कि वह अपने पति के शराब पीने से दुखी रहती थी।