फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 14 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भीमापार में पति के साथ रहती थी डुमरियागंज निवासी महिला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया, पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के भीमापार में शनिवार को एक महिला का शव किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज कस्बा निवासी अमित गौड़ पशुपालन विभाग में कर्मचारी हैं। वह शहर के भीमापार में किराये का कमरा लेकर पत्नी निशा गौड़ (30) के साथ रहते थे। शनिवार शाम करीब चार बजे निशा का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें