औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के औसान कुइयां गांव के पास बुधवार गांव निवासी दशरथ देवी (58) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के औसान कुइयां निवासी दशरथ देवी (58) पत्नी शिवदीन यादव बुधवार की रात लगभग 9 बजे गांव के पास सड़क पर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सामने से आ रही बाइक उन्हें टक्कर मार दी। तेज रफ्तार बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, बाइक सवार मौके से भाग गया। घटना की सूचना पाकर घर वाले महिला को गंभीर अवस्था में इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जा रहे थे कि जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
इस संबंध में डुमरियागंज थाना अध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले पर भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।