फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दवा लेने जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत

Wed, 16 Sep 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कलेक्ट्रेट के सामने एनएच-28 पर हुआ हादसा, परिजन ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। सिद्धार्थनगर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एनएच-28 पर बुधवार को देवर के साथ दवा लेने जा रही महिला बाइक से गिर गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने पर आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान बर्डपुर नंबर 13 के टोला शाकिटडीह निवासी मोहम्मद हकीम की पत्नी शबीना खातून (45) देवर अब्दुल सबूर उर्फ गुड्डू के साथ बाइक से दवा लेने जिला मुख्यालय जा रही थीं। दोनों कलेक्ट्रेट के सामने एनएच-28 से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठी शबीना अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए।
विज्ञापन

एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि परिवार की तरफ तहरीर नहीं दी गई है।

पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सबीना की मौत से उनके पांच बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। उनके बच्चे कहकशां अंजुम (17), मोहम्मद सैफ (16), मोहम्मद अम्मार (13), मोहम्मद अम्माद (12) और मोहम्मद मुदस्सिर (8) हैं। बताया गया कि किसी भी बच्चे का अभी विवाह नहीं हुआ है। मां की मौत की खबर सुनकर बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना से गांव में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें