फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

Sun, 21 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के साड़ी तिराहे पर स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद घटना की जानकारी लेते पुलिस। स
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के साड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला की मौत हो गई। जबकि नॉर्मल डिलीवरी से जन्म लिया बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। महिला की मौत पर परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अस्पताल के लोगों ने उन्हें गंभीरता के बारे में जानकारी नहीं दी और फंसाकर के इलाज किया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हंगामा बढ़ता देख सदर थाने की पुलिस पहुंच गई और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने पर गई है। जानकारी के बाद एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य और यह सीएमओ प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महाराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी खुर्द गांव निवासी सरिता (22) पत्नी धनेश्वर मौर्य गर्भवती थी। उनके जेठ सुकई के अनुसार रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर दिखाने के लिए कोल्हुई स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज दिखाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद दिखाने के लिए परिजन साड़ी स्थित एक निजी अस्पताल पर पहुंचे, जहां पर एक महिला डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी होने की बात बताई और कहा कि सब कुछ सही से हो जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:00 भाई की पत्नी को भर्ती कर लिया गया। शाम तकरीबन 6:00 बजे उसने नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद स्टाफ ने जानकारी दी कि उसका खून कम हो गया है। जल्द से अगर ब्लड नहीं चढ़ा तो स्थिति और बिगड़ सकती है। परिजन ब्लड लेकर पहुंचे तो हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया बाहर निकलने पर उसकी मौत हो चुकी थी। सुकई का आरोप लगाया की हालत गंभीर थी, ब्लीडिंग अधिक हुई थी। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें