सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर रविवार को रेगुलेटर निर्माण कार्य की परियोजना का निरीक्षण किया गया। तहसील इटवा के अंतर्गत बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम समूह की कृषि योग्य भूमि और आबादी की सुरक्षा के लिए बसंतपुर-बेलभरिया तटबंध के निर्माण कार्य और तटबंध पर तीन अदद रेग्युलेटर बनाए जाने हैं। उन्होंने जमीन अधिग्रहण के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड ने बताया कि किसानों से सहमति के आधार पर अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है।