फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तहसीलदार के केस दर्ज कराने पर पत्नी ने किया बवाल

Wed, 08 Oct 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
थाना सिद्धार्थनगर के परिसर में अपनी बातों को रखती तहसीलदार की पत्नी। स्रोत वायरल वीडियो स्क्रीं
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील कार्यालय और फिर तहसीलदार आवास पर मारपीट और थाने में घंटों हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी बबिता के बीच रिश्तों में खींच-तान नई नहीं है बल्कि लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए विवाद से दो दिन पहले ही तहसीलदार ने बेटों और पत्नी पर धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया था। आरोप है कि इसी के बाद पत्नी, एक लड़के और एक महिला ने दोपहर में तहसील कार्यालय, रात में आवास और फिर थाने पर हंगामा हुआ।
संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी देवेंद्र मणि त्रिपाठी मौजूदा समय में सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़ तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। महिला का आरोप है कि जबसे वह तहसीलदार बने हैं तबसे उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि तहसीलदार का आरोप है कि पत्नी ने कई बार मां पर हमला किया है। दो साल पहले तलाक की अर्जी डालने के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रही है। दोनों लोगों के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर में उनकी पत्नी बबिता त्रिपाठी, पुत्र हर्षित और एक अन्य महिला तहसील कार्यालय में पहुंची। बात-बात में विवाद और फिर हंगामा शुरु हो गया। तहसीलदार की सूचना पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर उन्हें थाने ले आई। इसके बाद रात में एकाएक तहसीलदार के आवास पर बवाल शुरू हो गया। तहसीलदार के मुताबिक उस वक्त वे मौजूद नहीं थे। पत्नी और साथ में आई महिला ने तहसीलदार पर ही कुछ लोगों को बुलाकर पिटवाने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया और थाने पहुंच गईं।
थाने में कुछ समय तक हंगामा चला और कार्रवाई की मांग करने लगे। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाया और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की बात कही। जानकारी पर पता चला कि पांच अक्तूबर को ही तहसीलदार ने दो बेटों और पत्नी पर धमकी देने के मामले में केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें