फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेमरी खानकोट से दोपेड़ऊवा मार्ग का चौड़ीकरण शुरू, सुगम होगा आवागमन

Wed, 20 Aug 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर के दोपेड़ऊवा-सेमरी खानकोट मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए गिराई गई गिट्टी आदि सामान।  
विज्ञापन
बिस्कोहर। बुड्ढी, सकटगढ़, जिगनाधाम और बिस्कोहर के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 16 किलोमीटर लंबे सेमरी खानकोट-दोपेड़ऊवा मार्ग का करीब 42 करोड़ 25 लाख की लागत से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों तरफ खुदाई और गिट्टी आदि सामान गिराने का कार्य शुरू हो चुका है। सिंगल लेन इस सड़क को सात मीटर चौड़ी बनाकर डबल लेन किया जा रहा है। इससे बिस्कोहर से जिला मुख्यालय व पड़ोसी देश नेपाल व सकटगढ़ , मूसा, बुड्ढी से तहसील मुख्यालय इटवा जाने लिए लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी ने इसके लिए काफी प्रयास किया था। लगभग हजारों की आबादी सीधे तौर पर इसका लाभ उठा सकेगी। इससे ग्रामीणों के साथ नागरिकों को आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग से दोपेड़ऊवा चौराहा से सेमरी खानकोट को सड़क जाती है। इस सड़क से बिस्कोहर, बुड्ढी, केरवानिया, सकटगढ़, मूसा, जिगनाधाम आदि गांव के लोग आवागमन करते हैं। यातायात का भी दबाव इस सड़क पर रहता है। परंतु सिंगल लेन होने के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती थीं। करीब 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क को लोग लंबे समय से डबल लेन कराने की मांग कर रहे थे। पूर्व शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन से मांग की थी।
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने 42.25 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क को अब सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क डबल लेन हो जाने से लोगो को आवागमन में काफी आसानी होगी। सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू किए जाने पर बिस्कोहर नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय गुप्ता, गुड्डू यादव, राम नरेश पासवान, मनोज यादव, रोहित कसौधन, मोहन, राकेश, राधेश्याम चौधरी, चंद्रभान, राम कृपाल कन्नौजिया, रामधन, गोपाल आदि ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

कहा कि दोपेड़ऊवा से सेमरी खानकोट तक सड़क चौड़ीकरण हो जाने से आवागमन में काफी लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में अन्य विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। लोग लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें