फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 61 तोला सोने के आभूषण के साथ दो पकड़े गए, लगा दो करोड़ जुर्माना

Wed, 20 Aug 2025 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के लुंबिनी प्रांत के राजस्व अन्वेषण कार्यालय बुटवल ने राजस्व चोरी के अपराध में रूपनदेही जिला न्यायालय में दो लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
विज्ञापन

कार्यालय ने रूपनदेही के तिलोत्तमा नगर पालिका-16 निवासी राम बहादुर बीक और भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर निवासी कुलदीप सिंह के खिलाफ सीमा शुल्क की चोरी और बिना सीमा शुल्क घोषणा और आवश्यक दस्तावेजों के सोने के आभूषणों का व्यापार करने का मामला दर्ज किया है। बुटवल स्थित राजस्व अन्वेषण कार्यालय के मुख्य जांच अधिकारी विवेक घिमिरे ने बताया कि जांच से पता चलता है कि कुलदीप सिंह और राम बहादुर बीक ने बिना सीमा शुल्क घोषणा और आवश्यक दस्तावेजों के 61 तोला सोने के आभूषणों को सीमा पार करके सीमा शुल्क की चोरी की। इसके लिए दो करोड़ 62 लाख 71 हजार 290 रुपये का जुर्माने लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें