फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी : समय पर पूरा करें फाॅर्म फीडिंग, वरना होगी कार्रवाई

विज्ञापन
डुमरियागज तहसील सभागार में एसआईआर कार्य की समीक्षा करते एसडीएम राजेश कुमार व अन्य अधिकारी। स्रो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें समस्त सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक, सेक्टर ऑफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी सुपरवाइजरों को एसआईआर फार्म फीडिंग और डिजिटाइजेशन शीघ्र करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य न पूरा होने पर संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं का सत्यापन अनिवार्य है। इसके तहत हर बीएलओ को अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मैपिंग के साथ शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ की प्रगति सबसे खराब पाई गई है, उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है। सभी जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जितने भी फाॅर्म भरे जा चुके हैं।
उनकी मैपिंग प्रतिदिन कराई जाए और शाम तक इसकी स्थिति की रिपोर्ट उन्हें भेजी जाए ताकि कार्य की वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके।
एसडीएम ने यह भी कहा कि जितने फार्म मतदाताओं को वितरित किए गए हैं, उन्हें शत-प्रतिशत भरवाया जाना जरूरी है। इस दौरान तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, आपूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार, ईओ डुमरियागंज सचिन कुमार पटेल, राजन गुप्ता, प्रवेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें