फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर फाॅर्म जमा कराने में मतदाताओं का सहयोग करें वार्ड के सभासद

Sat, 29 Nov 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार शाम को एसडीएम राजेश कुमार ने वार्ड सभासदों के साथ बैठक कर गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर ) कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रपत्र जमा करने के बाद बचे हुए मतदाताओं का फाॅर्म जल्द फीड किया जा सकेगा।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि एसआईआर कार्य को निष्पक्ष ढंग से समय पर पूर्ण कराने के लिए तहसील प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। डुमरियागंज नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड सभासद और नगरवासी अपना सहयोग करके जो लोग अपना मतदाता गणना प्रपत्र अभी तक भरकर जमा नहीं कर पाए हैं, उन्हें फाॅर्म जल्द जमा करने के लिए प्रेरित करें। एसडीएम ने बताया कि रविवार को डुमरियागंज के पीपुल्स इंटर काॅलेज के सात और कंपोजिट उच्च जूनियर हाईस्कूल बैदोलागढ़ के तीन बूथों के लिए एसआईआर सहायता कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी बीएलओ मतदाताओं के फाॅर्म लेकर उनकी फीडिंग का काम पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें