फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रधानाचार्यों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 29 Nov 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय इकाई के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी पत्र को दबाव युक्त बताया। कहा कि गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी के प्रधानाचार्य का बेवजह उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी परेशान हैं।
विज्ञापन

पत्र में परिषद के जिलाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए पत्र में अवगत कराया कि गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी के प्रधानाचार्य के खिलाफ एक विधायक की शिकायत पर जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है।
कार्यालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इससे विद्यालय की छवि धूमिल हो रही है और पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें