पथरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म के मामले के वांछित सौरभ उर्फ सुनील अग्रहरि को पथरा बाजार स्थित पावर हाऊस के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस को कामयाबी मिली। इस मामले में वांछित आरोपी के भाई पुनीत अग्रहरि और मां सुशीला देवी की पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी सौरभ उर्फ सुनील अग्रहरि पर युवती ने पिछले तीन साल से यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जब पीड़िता विवाह करने को कहा तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़िता की मां ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य वांछितों भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।