पथरा। क्षेत्र की किशोरी के अपहरण के आरोप में वांछित त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बाल अपचारी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पथरा बाजार पुलिस ने उसे पावर हाऊस के पास से पकड़ा। उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 जनवरी की रात्रि में एक किशोरी संदिग्ध हाल में लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां रुका हुआ था। वहीं से रात्रि में वह उनकी बेटी को लेकर कहीं भाग गया। एक सप्ताह तक परिजन किशोरी की तलाश करते रहे। उसका पता न चलने पर 22 जनवरी को मां ने पथरा थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर पथरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षी अनुपम मौर्य व महिला आरक्षी बबिता भारती शामिल थे। संवाद