तुलसियापुर क्षेत्र के एनएच से झिंगहा होते हुए उतरौला तक जाने वाले वाली सड़क जर्जर पड़ा। संवाद
- फोटो : katra news
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के एनएच-730 से झिंगहा होते हुए उतरौला तक जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है। पिछले 25 सालों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसके चलते लगभग दो दशक से इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक इस सड़क से करीब सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, साइकिल और बाइक सवारों को होती है। बारिश के दिनों में हालत और भी दयनीय हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने इस मार्ग के मरम्मत को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-730 से झिंगहा होते हुए उतरौला तक करीब किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब 25 साल पहले कराया गया था। क्षेत्र के लगभग सैकड़ों लोगों के आने-जाने का यह एक प्रमुख मार्ग माना जाता है।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के जेई प्रभात पांडेय ने बताया कि शोहरतगढ़ विधायक के द्वारा प्रस्ताव विभाग में आया है, लेकिन विभाग के जानकारी होने के बाद सड़क निर्माण का प्रस्ताव को शासन भेजा जाएगा।