तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने छात्रों और तहसील परिसर में उपस्थित नागरिकों को शपथ दिलाई और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदान जागरूकता रैली एसडीएम विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में निकाली गई। रैली नगर भ्रमण कर वापस विद्यालय लौट गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह के साथ लोकतंत्र और मतदान के महत्व को समझने के लिए भाग लिया। एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी पात्र युवतियों को मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरने की जानकारी दी और बताया कि प्रत्येक नागरिक का मतदान करना केवल अधिकार नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने का जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं मतदान करें और अपने परिचितों, मित्रों और परिवार के अन्य मतदाताओं को निष्पक्ष रूप से मतदान के लिए प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम में तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा, सीपी सिंह, दुर्गेश, जयशंकर, विनीत आदि उपस्थित रहे।
-
मतदाता दिवस पर बीअलओ ने दिलाया शपथ
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत रविवार को बीएलओ द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ बूथ पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को बीएलओ आशुतोष मिश्र ने शपथ दिलाकर वोट के महत्व को बताया। आगामी चुनाव में मतदाताओं द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान मतदाता कमलेश यादव, संतोष यादव बिंद्रा प्रसाद, राम प्रकाश यादव, रामजी यादव, राजेंद्र सिंह, मनीष यादव आदि उपस्थित रहे।