फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली न जलाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें प्रधान : डीएम

Mon, 17 Nov 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सोमवार को प्रधान संघ के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान प्रधान संघ द्वारा जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम प्रधानाें से अपील करते हुए कहा कि आप लोग किसानों को जागरूक करें कि वे खेतों में पराली न जलाएं। पराली जलाने से मृदा शक्ति खत्म होती है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में बीएलओ की सहायता करें। लोगों का फाॅर्म भरवाकर उसे अपलोड कराएं। ठंड का मौसम आ गया है।
गोशाला में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था कराएं। गोवंश के लिए भूसा, हरा चारा आदि की व्यवस्था होना चाहिए। इसके साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें