- शोहरतगढ़ क्षेत्र के पकड़ी चौराहे का मामला
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के पास रविवार को बच्चे के साथ संदिग्ध हालात में घूम रहे अवधेश को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना डायल 112 पर पीआरवी को दी। मौके पहुंची पुलिस उसको अपने साथ थाने पर लेकर चली गई। मौके पर पहुंची बच्चे की मां किरन त्रिपाठी ने उसकी पहचान जेठानी के लड़के अवधेश के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, संतोरी समय माता मंदिर के पास एक युवक अपने साथ करीब 14 वर्ष के लगभग एक बच्चे को लेकर घूम रहा था, इसी दौरान वहा से गुजर रहे राहगीरों ने इस बच्चे और युवक दोनों को वहां से पकड़ कर पकड़ी चौराहे पर एक दुकान पर लाकर बिठा दिया। लोगों ने इस बच्चे से पूछताछ की, जिसमें यह अपना नाम आर्यन त्रिपाठी बांसी कोतवाली नरकटहा डिग्री काॅलेज के पास का बताया। उसने बताया कि युवक उसे घर से बाल कटवाने और घुमाने की बात कह कर लेकर आया है। लोगों ने इसकी सूचना 112 और इसके घर पर दी सूचना। पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी दोनों को अपने साथ थाने लेकर चली गई। सूचना पाकर बच्चे की मां किरन त्रिपाठी भी पहुंच गई, उसने बताया कि हमारा घर सकारपार है। बांसी नरकटहा डिग्री कॉलेज के पास किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं। यह उसकी बहन की जेठानी का लड़का अवधेश है। यह सुबह हमारे घर पर आया था, हमारे लड़के का बाल कटवाने के लिए घर कहकर लेकर आया है पर हमको यह नहीं पता था कि यहां पर लेकर चला आया है।
इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि इसके परिजनों को बुलाया गया था। बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वह उसका रिश्तेदार था, नशे की हालत में रास्ता भटककर यहां पर चला आया था। ग्रामीण के लोग उसको शक के आधार पर पकड़ लाए थे।