फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घूस लेने के आरोप में विजलेंस टीम ने कानूनगो को उठाया

Wed, 10 Sep 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक भोलानाथ चौधरी को रुपये लेने के आरोप में पकड़ कर ले जाती वि
विज्ञापन
- इटवा तहसील गेट के पास 20 हजार रुपये लेते पकड़ा गया कानूनगो
विज्ञापन

इटवा। तहसील इटवा में तैनात राजस्व निरीक्षक भोलानाथ चौधरी को बस्ती की विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। इटवा तहसील गेट से मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे कानूनगो की गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही तहसील और आसपास अफरा-तफरी मच गई। खबर लिखे जाने तक उसे किसी थाने में नहीं दाखिल कराया गया था।
जिले के बर्डपुर नंबर सात के टोला मजिगवां निवासी राजस्व निरीक्षक भोलानाथ चौधरी लेखपाल से प्रोन्नत होकर कानूनगो के तौर पर दो वर्ष पूर्व इटवा तहसील में तैनात हुए थे। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत इटवा के पकड़ी शुक्ल निवासी धनीराम प्रजापति दो माह से गांव में के खेत के नक्शा दुरुस्ती कराने के लिए परेशान थे। इसकी रिपोर्ट लगाने के लिए राजस्व कानूनगो 50 हजार रुपये मांग रहा था। रुपये देने पर काम करने की बात तय हुई थी। इसमें आधी धनराशि पहले और आधी काम होने के बाद दी जानी थी। इसके लिए शुरुआती रकम पांच हजार रुपये धनीराम प्रजापति ने दे दी थी। शेष 20 हजार रुपये बस्ती की विजिलेंस टीम को सूचित करके मंगलवार दोपहर बाद देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा तहसील के मुख्य गेट के दक्षिण और सड़क पर बने गेट के उत्तर की तरफ कानून गो को घूस की रकम देने के लिए पीड़ित पहुंचा। जब उसे रकम दी जाने लगी तो इस बीच विजिलेंस टीम वहां पहुंच गई और रंगे हाथों पकड़कर उसे अपने साथ ले गई। इटवा तहसील में राजस्वकर्मियों के घूस लेते हुए गिरफ्तारी का यह दूसरा मामला है। बता दें कि दो माह पूर्व भी इटवा तहसील गेट से ही एक कानूनगो को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें