रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के सामने पुलिस की डायल 112 के सामने नारे बाजी करते लोग। स्रोत वायरल व
- दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस ने शिकायत से किया इन्कार
सिद्धार्थनगर। शहर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान डायल-112 की गाड़ी के सामने कुछ युवाओं की ओर से नारेबाजी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार रात स्टेशन रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। सीओ सदर ने स्थिति सामान्य रहने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूपी-112 की गाड़ी खड़ी दिखाई दे रही है। उसके सामने कुछ युवक नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर में दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के दौरान का है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
इस संबंध में सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। विसर्जन के दौरान स्थिति सामान्य रही और किसी प्रकार की शिकायत भी नहीं मिली है।