फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विसर्जन के दौरान डायल-112 की गाड़ी को रोकने का वीडियो वायरल

Wed, 21 Oct 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के सामने पुलिस की डायल 112 के सामने नारे बाजी करते लोग। स्रोत वायरल व
विज्ञापन
- दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस ने शिकायत से किया इन्कार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान डायल-112 की गाड़ी के सामने कुछ युवाओं की ओर से नारेबाजी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार रात स्टेशन रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। सीओ सदर ने स्थिति सामान्य रहने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूपी-112 की गाड़ी खड़ी दिखाई दे रही है। उसके सामने कुछ युवक नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर में दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के दौरान का है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। विसर्जन के दौरान स्थिति सामान्य रही और किसी प्रकार की शिकायत भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें