फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिंदू संस्कृति और मूल्यों को विहिप ने दिया बढ़ावा

Fri, 29 Aug 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर में विहिप स्थापना दिवस मनाते कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
कपिलवस्तु। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर बर्डपुर प्रखंड और नगर इकाई की ओर से बर्डपुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि 60 साल पूर्व, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भारत के महान संतों और दूरदर्शी नेताओं ने एक ऐसे संगठन की कल्पना की थी जो हिंदू समाज को एकजुट करे और उसकी सेवा में समर्पित हो। उस कल्पना को मूर्त रूप देने के लिए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन छह दशकों में विश्व हिंदू परिषद ने अनेक महत्वपूर्ण काम किए हैं। धर्म की रक्षा से लेकर समाज सेवा तक, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विहिप का योगदान सराहनीय रहा है। संगठन ने न केवल भारत बल्कि विश्व भर में हिंदू संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा दिया है। सुधाकर ने कहा कि आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें उन सभी कार्यकर्ताओं और संतों का स्मरण होता है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन इस महान कार्य में लगा दिया। उनका समर्पण और त्याग ही विहिप की सफलता का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें