फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थाई पोखरे का निर्माण शुरू

Fri, 29 Aug 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी राप्ती नदी तट पर बन रहा अस्थाई पोखरा। 
विज्ञापन
बांसी। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थाई पोखरे का निर्माण नगर पालिका परिषद बांसी ने शुक्रवार से शुरू कर दिया है। प्रतिमा विसर्जन नदी में न हो इसके लिए राप्ती नदी तट पर बने दोनों पुल के बीच अस्थाई पोखरे का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही नदी पर बैरिकेडिंग, वाहनों के आवागमन के लिए रास्ताें का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. इदरीस पटवारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत या दुश्वारी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घाट पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के साथ नाव की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर मौजूद सभासद प्रतिनिधि बजरंगी वर्मा व लिपिक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें