सिद्धार्थनगर। शहर स्थित बुद्ध विद्या पीठ में संचालित अभ्युदय कोचिंग में यूपीएससी की कक्षाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। इससे छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। जिम्मेदार छात्र उपस्थिति की कमी को कारण बताकर इसके संचालन को ठप करने की बात कर रहे हैं।
यूपीएससी की कक्षाओं का संचालन ठप होने से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अब सहूलियत नहीं मिलेगी जबकि मुख्यमंत्री अभ्युदय के तहत यूपीएससी, जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। शुरुआत में छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन और ऑनलाइन लेक्चर की सुविधा भी दी गई थी, लेकिन फिलहाल हालात बदल गए हैं।
कई दिनों से यूपीएससी की तैयारी कराने वाली कक्षाएं बंद हैं, जिससे अभ्यर्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रशासन के अनुसार कक्षा को संचालन करने के लिए न्यूनतम 35 छात्र-छात्राओं का होना जरूरी है, लेकिन वर्तमान समय में चार से पांच छात्र-छात्रा ही आ रहे थे, इससे कक्षा का संचालन ठप करना पड़ा।