सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग की टीमों का जलवा रहा। शनिवार को देर शाम संपन्न हुए फाइनल मुकाबलों में 14 वर्ष बालक वर्ग पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूड़ी डुमरियागंज की टीम ने नेहरू उमावि, औदही कला बढ़नी की टीम को पछाड़कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
19 आयु वर्ग बालक वर्ग में राजकीय इंटर काॅलेज बसौनी विजेता और जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई की टीम ने उपविजेता की ट्राॅफी प्राप्त की।
14 वर्ष बालिका वर्ग में भी पूमावि मधवापुर कलां की टीम ने महामना इंटर कॉलेज बरगदवा की टीम को मात देकर विजेता ट्राॅफी हासिल की। 17 आयु वर्ग बालकों के मुकाबले में महामना इंटर काॅलेज बरगदवां की टीम विजेता और नेहरू उमा विद्यालय औदही की टीम उप विजेता बनी।
19 आयु वर्ग बालक वर्ग में राजकीय इंटर काॅलेज बसौनी विजेता और जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई की टीम ने उपविजेता की ट्राॅफी प्राप्त की।