फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन वेबसाइट पर कराएं अपलोड

Thu, 11 Dec 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिसंबर है अंतिम तारीख, डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश
विज्ञापन

तुलसियापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब व्यवस्थाओं को ठीक करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड कराएं। इसकी अंतिम तारीख 15 दिसंबर है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, प्रयोगात्मक परीक्षकों, कक्ष निरीक्षकों और मूल्यांकन परीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार ने कहा कि सभी शिक्षकों का अद्यतन विवरण परिषद की वेबसाइट पर समय से अपलोड कर दिया जाए। विवरण अपलोड करते समय एक बार दोबारा सतर्कता से जांच अवश्य की जाए। शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता व हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के जिस विषय के लिए उनकी नियुक्ति हुई है, उस विषय का नाम और सही कोड दर्ज किया जाना महत्वपूर्ण है। कोई शिक्षक गलत विषय में परीक्षक के रूप में न चुना जाए और न ही अपात्र शिक्षक चयनित हो सके। एक शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालयों से अग्रसारित नहीं होना चाहिए।यदि प्रधानाचार्य की ओर से अपलोड की गई भ्रामक जानकारी के आधार पर कोई अयोग्य शिक्षक परीक्षक नियुक्त होता है, तो जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें