सिद्धार्थनगर। आजादी के पहली बार उत्तर प्रदेश ने विकास के मामले में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार सड़क, एयर कनेक्टिविटी के अलावा जल मार्ग के विकल्प पर भी तेजी से कार्य कर रही है।
यूपी सर्वाधिक एक्सप्रेस वाला प्रदेश बन गया है। ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि जीएसटी के क्षेत्र में जो रिफार्म पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है, वह बहुत बड़ा सुधार है। जबसे देश में जीएसटी का प्रावधान हुआ है, तबसे लेकर अब तक जीएसटी काउंसिल की लगभग 37 बैठकें हुई हैं और उसमें निर्विवाद फैसले लिए गए हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान भी मौजूद रहे।