फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में परीक्षा आवेदन आठ से, 15 अक्तूबर तक मौका

Wed, 07 Oct 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीए एलएलबी, एलएलबी और बीएससी कृषि के विभिन्न सेमेस्टर के छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

- संस्थागत, भूतपूर्व और बैक/अंकसुधार परीक्षार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि के बाद नहीं मिलेगा अवसर
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सीबीसीएस प्रणाली के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सत्र 2026-27 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ अक्तूबर से शुरू होंगे। परीक्षा आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीए एलएलबी के पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर, एलएलबी के पंचम सेमेस्टर तथा बीएससी कृषि के पंचम और सप्तम सेमेस्टर के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसमें संस्थागत, भूतपूर्व तथा बैक/अंकसुधार के परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में संबंधित महाविद्यालयों और परिसर के विभागाध्यक्षों को छात्रों तक समय से सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। छात्रों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन और शुल्क जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें