फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राष्ट्र प्रेम की भावना से हिंदू समाज को करें एकजुट

Wed, 17 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के भारत माता चौक के पास बुधवार को शताब्दी वर्ष के तीसरे चरण में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक भेदभाव दूर करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के सह विभाग प्रचारक अजीत ने कहा कि हिंदू समाज में फैले ऊंच-नीच व छूआछूत के भेदभाव मिटाते हुए एकजुट करें।
विज्ञापन

कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार व हिन्दू हित की रक्षा के लिए समाज के युवा पीढ़ी को सनातन धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों को अपने बालक व बालिकाओं को संस्कार के साथ सनातन धर्म के विचारों व उसके राह पर चलने के लिए प्रेरित करें। पंच परिवर्तन से हमारा देश विकसित राष्ट्र बनकर उभर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम मिलन त्रिपाठी ने कहा कि जिस दिन हिंदू समाज बंट जाएगा उसी दिन से सनातन व संस्कृति की हानि होने लगेगी। कई मुस्लिम देश आतंकवादियों को पनाह देकर हिंदू समाज व सनातन धर्म को खत्म करने के लिए लगे हुए हैं, मगर हिंदुओं के संगठित होने व देश के सैनिकों के पराक्रम से उनके मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। अपनी मातृभाषा को जीवित रखने के लिए हम सबको अपनी सोच को बदलना होगा। हिंदू सम्मेलन को मातृशक्ति गोरक्ष प्रांत प्रमुख कविता तिवारी, राजेंद्र पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिला प्रचारक आरएसएस विशाल, जिला कार्यवाह शिवेंद्र, दिवाकर विक्रम सिंह, पंकज श्रीवास्तव, कन्हैया लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें