फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नागरिक शास्त्र में पाठ्यक्रम को समझने से मिलेंगे अच्छे अंक

Sat, 24 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में सही रणनीति और नियमित अभ्यास से अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। शिक्षकों के अनुसार विषय में रटने के बजाय समझ के पढ़ने से अधिक अंक मिलेंगे। नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और समय पर दोहराने से छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के नागरिक शास्त्र की प्रवक्ता श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिक शास्त्र का उद्देश्य छात्रों में नागरिक चेतना, आलोचनात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका को विकसित करना है। पाठ्यक्रम उन्हें देश और दुनिया के राजनीतिक मुद्दों को समझने की क्षमता भी देता है। परीक्षा में इसके लिए स्पष्ट समझ जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नागरिक शास्त्र विषय में प्रश्नपत्र दो खंडों में आता है। पहला खंड समकालीन विश्व राजनीति तथा दूसरा खंड स्वतंत्र भारत में राजनीति से जुड़ा है। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघुतरीय, लघुतरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। छात्रों को सबसे पहले यूपी बोर्ड के नवीनतम पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र पैटर्न को अच्छे से समझना चाहिए। इससे यह स्पष्ट होता है कि किन अध्यायों से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं और किस प्रकार के प्रश्न अपेक्षित हैं। अच्छे अंक पाने के लिए संतुलित और बिंदुवार उत्तर लिखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें