फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिदिन लिखने के साथ ही टाॅपिक को समझकर करें तैयारी

Sat, 17 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा के नजदीक आने के साथ छात्र-छात्राएं अब पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, छात्रों को अधिक अंक लाने के लिए शिक्षक भी अलग-अलग टिप्स दे रहे हैं। इस क्रम में छात्राओं को गृह विज्ञान के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षकों ने कहा कि गृह विज्ञान एक ऐसा विषय है, जिसमें राइटिंग और उससे संबंधित टॉपिक काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए परीक्षार्थी तैयारी करते हुए ज्यादा से ज्यादा लिखते हुए उन सभी टॉपिक को समझें।
विज्ञापन

जय किसान इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान की प्रवक्ता आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड गृह विज्ञान भी एक तरह का विज्ञान है, जिस तरह से साइंस में परीक्षार्थी तैयारी करते हैं। ऐसे ही गृह विज्ञान में भी अगर तैयारी करके जाएंगे तो उनके सबसे अच्छे नंबर इसी विषय में आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
उन्होंने बताया कि गृह विज्ञान विषय की के सभी चैप्टर काफी अहम हैं। ऐसे में तैयारी करते समय पुराने प्रश्न पत्रों को सॉल्व करते हुए पढ़ाई करें। इसके माध्यम से जहां आपको पेपर समझने में आसानी होगी, वहीं जो आपकी लेखन की कला है, उसमें सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें