फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सर्पदंश का शिकार हुई दो युवतियां, एक की हालत गंभीरा

Thu, 03 Sep 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के डिहुलियां बड़हरा और सिंगरहा गांव में बृहस्पतिवार को युवतियों को सांप ने डस लिया। सीएचसी लाेटस से डिहुलियां बड़हरा की युवती की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। वहीं, सिंगरहा की युवती की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने पर सीएचसी की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डिहुलियां बड़हरा निवासी सपना (22) पत्नी केदारनाथ बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे घर में बिस्तर पर सो रही थीं। इसी दौरान आसपास रखे सामान के बीच से निकले सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने परिजन उनको घटना की जानकारी दी। परिजन एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लोटन लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
वहीं, सिंगरहा निवासी रवीना (22) पत्नी गुड्डू दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बकरी चराने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनका पैर सांप पर पड़ गया। सांप ने उन्हें डस लिया। रवीना ने घर पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लोटन लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। एहतियात के तौर पर डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें