फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत

Fri, 01 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम कपिलवस्तु नगर पालिका-10 स्थित बिकुली नदी में नहाते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय पिपरा के अनुसार, मृतकों में बाणगंगा नगर पालिका-5, कोपवा निवासी 11 वर्षीय बावा चौधरी और 10 वर्षीय निशान चौधरी शामिल हैं। पुलिस निरीक्षक लोकेंद्र जीसी के अनुसार वे बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे पीरा और नगवा गांवों के बीच नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों के शव नदी से निकाले गए।
विज्ञापन

पुलिस निरीक्षक जीसी ने बताया कि दोनों मृत किशोरों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पिपरा अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें