फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो टेक्नीशियन तैनात, अब सीटी स्कैन के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 28 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच बिंग में स्थित सिटी स्कैन सेंटर। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए दो टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है। अब ज्यादा से ज्यादा मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी और उन्हें अपनी बारी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 128 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन पहले ही खरीद रखी है।
मेडिकल कॉलेज में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पांच करोड़ की लागत से सीटी स्कैन मशीन खरीदी गई थी। उसे एमसीएच विंग के एक कमरे में इंस्टॉल करवाया गया था। लेकिन टेक्नीशियन के नहीं होने से उसका संचालन नहीं हो पाया था।
अब शासन ने मेडिकल कॉलेज में दो टेक्नीशियन की तैनाती कर दी है। इससे जल्द ही मरीजों को बेहतर सीटी स्कैन मशीन से जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
कॉलेज में पूर्व में ही एक 32 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन मौजूद है, जिसपर मरीजों की जांच भी की जाती है, लेकिन कम क्षमता का होने से उससे अधिक मरीजों की जांच नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिले के मरीजों को सुविधा देने के लिए नई सीटी स्कैन मशीन खरीदी गई थी, लेकिन टेक्नीशियन के अभाव में वह अभी तक बंद थी, लेकिन अब मरीजों को जल्द ही इसका लाभ मिलेगा। इससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें