एसआईआर सहायता केन्द्र इटवा में मतदाताओ की समस्यायों का समाधान करते पूर्व मंत्री डा सतीश चन्द्र
- फोटो : संवाद
इटवा। मतदाताओं की समस्याओं को लेकर इटवा में भाजपा की तरफ से बनाए गए एसआईआर सहायता केंद्र में शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी व चेयरमैन विकास जायसवाल ने मतदाताओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान कराया।
मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत इटवा में भाजपा कार्यालय में स्थापित एसआईआर सहायता केंद्र में शुक्रवार को भारी संख्या में मतदाताओं ने पहुंचकर अपने फॉर्म से संबंधित समस्याएं बताईं। इस दौरान फॉर्म भरने के दौरान आ रही त्रुटियां, आवश्यक दस्तावेजों की कमी, घर-घर सत्यापन से संबंधित प्रश्नों सहित कई तकनीकी समस्याओं को डॉ. सतीश द्विवेदी ने सुनकर तत्काल समाधान कराया। केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाताओं को उन्होंने स्वयं इस प्रक्रिया के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध होना लोकतंत्र की सबसे बुनियादी आवश्यकता है। फर्जी, डुप्लीकेट या निष्क्रिय नामों को हटाने तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए यह विशेष अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।