फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बहनों और भाई को सांप ने डसा

Mon, 05 Oct 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के जब्जौवा गांव में रविवार रात बरामदे में सो रहे दो बहनों और उनके भाई को जहरीले सांप ने डस लिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी बेंवा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, इमामुद्दीन के बेटे सरफराज (13) और बेटियां साजरीन (17) और नाजरीन (19) रात में घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने तीनों को डस लिया। जानकारी होने पर परिजन में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक चिकित्सकों ने तीनों के शरीर में जहर फैलने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें