फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताना मारने पर भिड़े दो पक्ष, लड़की का फटा सिर

Wed, 07 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव की मामला
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव में सोमवार को अपशब्द कहने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में किशोरी लक्ष्मी सीमा का सिर फट गया, जिसे पीएचसी बिजौरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। बुधवार को घायल किशोरी के पिता राम अचल ने त्रिलोकपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी राम अचल ने बुधवार को त्रिलोकपुर पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया है कि सोमवार की शाम करीब छह बजे विपक्षी शेषराम व उसकी पत्नी गीता उसकी बेटी लक्ष्मी सीमा को अपशब्द कह रही थी। बेटी ने विरोध किया तो शेषराम व उसकी पत्नी भड़क गईं और बेटी मारने-पीटने लगीं। जब तक लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तब तक बेटी का सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। तत्काल उसे पीएचसी बिजौरा भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद डाॅक्टरों ने छुट्टी देते हुए नियमित जांच कराने का सुझाव दिया।इसकी शिकायती पत्र देकर त्रिलोकपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें