फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिता को फोन कर लापता हुआ बेटा, पुलिस ने ढूंढ़ निकाला

Wed, 07 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस, फोन ट्रेस करके निकाली लोकेशन
विज्ञापन

- मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को बस्ती के बभनान से सुरक्षित लाया गया
सिद्धार्थनगर। मोहना क्षेत्र के एक युवक ने पिता को फोन कर लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। अनहोनी की आशंका में पिता ने सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो वह बस्ती में पाई गई, जिसके बाद बस्ती पुलिस की मदद से उसे ढूंढ़ कर वापस लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक जिला मुख्यालय पर एक होम ब्रांड कंपनी के सामने मंगवाकर होम डिलीवरी करने का काम करता है। मंगलवार शाम को उसने पिता को कॉल कर बताया कि आपको मेरी वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा। मार्मिक बातें करते हुए फोन काट दिया। पिता के होश उड़ गए और उसने सदर पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी देने के साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने कारण पूछा तो पता चला कि वह डिलीवरी के लिए रुपये ले लिए, लेकिन काम समय पर हो नहीं पा रहा है। इससे वह परेशान है। मामले की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने लोकेशन ट्रेस कराई तो पता चला कि बस्ती में है। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। दूसरे नंबर पर कॉल की तो बस्ती में लोकेशन मिली। वहां बभनान के पास बाइक खड़ी करके ट्रेन में बैठ गया था। बस्ती पुलिस के सहयोग से उसे ट्रेस कर लिया गया और फिर सुरक्षित उसे लेकर पुलिस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि कॉल आने के बाद उसे गंभीरता से लिया गया। परिस्थितियों को समझा गया तो मामला गंभीर लगा। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और उसे बस्ती से सुरक्षित लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें