फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीढ़ी बनाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, केस

Sun, 26 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उसका पुलिस ने केस दर्ज कर भेजा जेल
विज्ञापन

उसका बाजार। क्षेत्र के गंगा धरपुर गांव में रविवार को सीढ़ी बनाने के विवाद को लेकर एक पक्ष की राजमति और प्रधान बेचनराम पक्ष के बीच मारपीट हाे गई। दोनों पक्ष केस दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
एक पक्ष की राजमति ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने घर में जाने के लिए सीढ़ी बनवा रही थी। इसी बीच प्रधान बेचनराम पक्ष के कन्हैया, समेत चार लोग आए और गाली देते हुए सीढ़ी उजाड़ने लगे। जब इनके पक्ष के शंभू ने विरोध किया तो वह उन्होंने एकजुट होकर हमला कर दिया। राजमति ने आरोप लगाया कि प्रधान पक्ष के लोगों ने इनके साथ भी अभद्रता की और परिजनों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि आए दिन प्रधान के घर के लोग मारने पीटने की धमकी देते रहते हैं। वहीं प्रधान पक्ष के लोगों का कहना है कि सीढ़ी रास्ते में बनाया जा रहा था। इसके लिए मना करने पर शंभू पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में जिले में आए एडीजी जोन गोरखपुर से पीड़िता ने मुलाकात की। मामले में एसओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करके कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसओ जितेंद्र बहादुर राव ने बताया कि दोनों पक्ष के कन्हैया और शंभू थाने पर आए थे। शांति भंग की धाराओं केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें