फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो किमी सड़क गड्ढे में तब्दील आवागमन में बढ़ी परेशानी

Sun, 21 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मन्नीजोत बिथरिया मार्ग खस्ताहाल,जान जोखिम में डाल यात्रा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
- डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बिथरिया राप्ती नदी पर बने पुल से बैंक तक के मार्ग का हाल
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बिथरिया गांव के पास से होकर राप्ती नदी पर बना पुल से लेकर पूर्वांचल बैंक की शाखा तक करीब दो किमी सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। जर्जर हालत में इस मार्ग पर यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। यहां वाहनों के फंसने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने इस मार्ग पर बने गड्ढे में ईंट-पत्थर आदि डालकर सही करवाने की मांग की है।

डुमरियागंज-इटवा मार्ग पर स्थित राप्ती नदी पर बने सेतु के जर्जर होने के बाद डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने इससे भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाते हुए रूट डायवर्ट कर दिया। डाइवर्जन के बाद सभी बड़ी गाड़ियां बढ़नी, दिल्ली, लखनऊ, बस्ती, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या आदि स्थानों के लिए शाहपुर, बदलियां, भनवापुर या मन्नीजोत चौराहे से भरवठिया, मुस्तहकम, बिथरिया गांव के बीच से होकर डुमरियागंज-उतरौला मार्ग या फिर बेवां-उतरौला मार्ग से आवागमन करते हैं। बिथरिया सेतु के पास से मुख्य मार्ग तक करीब दो किमी पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। एक से डेढ़ फीट बने गड्ढों में फंस कर गाड़ियों के पलटने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर बने गड्ढों में ईंट-पत्थर या रोड़ा गिरा दिया जाए तो लोगों के आवागमन में में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


जबसे राप्ती नदी सेतु से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है, तबसे मन्नीजोत बिथरिया मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। दो किमी खराब सड़क की जानकारी नहीं होने पर वाहन चालक रात में फंस जाते हैं जो सुबह ही निकल पाते हैं।
राधे श्याम गुप्ता, बिथरिया


मन्नीजोत चौराहे से बिथरिया राप्ती के सेतु तक टू लेन सड़क का निर्माण कराया गया है, वहीं सेतु से लेकर बिथरिया गांव से होकर बैंक के शाखा तक करीब दो किमी सिंगल रोड है। रूट डायवर्जन के बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ने से लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।

रवि गुप्ता, बिथरिया
-

बिथरिया राप्ती नदी पर बने सेतु से भारी वाहनों के आवागमन से दो किमी. सिंगल रोड होने के साथ ही गड्ढे होने से परेशानी होती है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के बांसी डिविजन को अवगत कराते हुए शीघ्र मार्ग को सही करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसडीएम डुमरियागंज

बिथरिया घाट से बढ़ा वाहनों का आवागमन

भनवापुर। डुमरियागंज राप्ती नदी सेतु से भारी वाहनों के आवागमन का रोक के बाद बिथरिया घाट से भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। दो किमी. सिंगल रोड गड्ढे में तब्दील होकर वाहन चालकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दे रही हैं। इतना ही नहीं इस मार्ग पर बने सीसी रोड भी क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां से गुजरते समय भारी वाहनों का पहिया इस गड्ढे में फंस जाता है। इस मार्ग पर वर्तमान समय में सबसे अधिक स्कूली वाहनों का आवागमन होता। जब बस का पहिया इन गड्ढों में गिरता है तो बस में बैठे मासूम बच्चे डर जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें